Haryana News: करनाल में जनसंवाद के दौरान बोले सीएम खट्टर, कहा-'आने वाले दिनों में विकास के एक लाख कार्य होंगे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में विकास के एक लाख कार्य और होने वाले हैं। इन्हें जब पोर्टल पर डालते हैं तो कार्य करने के लिए ठेकेदार नहीं मिलते। काम ज्यादा हो गए, ठेकेदार कम हैं। यूनिवर्सिटी से बात करके सिविल इंजीनियरिंग पास करने वाले 15 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देकर अच्छे ठेकेदार तैयार किए जाएंगे। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री आज करनाल के वार्ड एक की बसंत विहार कॉलोनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों को लोहड़ी और मकर सक्रांति के साथ-साथ 22 जनवरी को अयोध्या में किए जाने वाले राम मंदिर उद्घाटन की शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि 26 जनवरी को करनाल पुलिस लाईन में आयोजित किए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भी वे खुद शिरकत करेंगे।

cm khattar

उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम अप्रैल में शुरू किया गया था। उन्होंने खुद 115 कार्यक्रम कवर किए। 30 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ हुई। प्रदेश में यात्रा के 80 प्रतिशत कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। वार्ड एक में 116 करोड़ और करनाल शहर के विभिन्न वार्डों में 2 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से दी जा रही सेवाओं के मामले में हरियाणा देश में नंबर एक पर है। यात्रा के दौरान पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड, पैंशन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि मौके पर ही बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीबी की आय सीमा को 1.20 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए सालाना किया जा चुका है। आय सीमा बढ़ाने से प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या 29 लाख से बढक़र 44 लाख हो गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी 6 महीनों में प्रदेश में 60 हजार युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। स्वरोजगार व प्राइवेट नौकरियों में सहायता करने के साथ-साथ सरकार युवाओं को रोजगार के लिए विदेश भेजने में भी सहयोग कर रही है। विदेश जाने के इच्छुक 15 हजार युवाओं को रोहतक में कार्य में दक्ष किया जा रहा है। इन्हें पासपोर्ट और वीजा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के पास 25 हजार स्किल्ड युवाओं की मांग आई है। उन्होंने कहा कि कुछ युवक विदेश जाने के लिए डोंकी रूट चुन रहे हैं जो गलत है। युवाओं को सही रूट से ही विदेश जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोगों को 50 हजार से 2 लाख रुपए का ऋण दिलाया जा रहा है। गांवों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। जो सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे छोटे कार्य करके 10 से 15 हजार रुपए महीना कमा रही हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में 2021 में गरीबी का एक सर्वे हुआ था। जिससे पता चला कि भारत में 13 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यही है कि हर नागरिक यह संकल्प ले कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। अभी विश्व में 37 देश ही विकसित हैं। सरकार का प्रयास है कि हर परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बने। उन्होंने बताया कि वार्ड एक में 3100 नए राशन कार्ड बने हैं। आयुष्मान योजना के तहत करनाल में 3700 लोगों का मुफ्त इलाज पर सरकार ने 14 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

आज जनसंवाद कार्यक्रम में सेठपाल, लीला देवी, रोशनी, दर्शना देवी और सुभाष चंद्र की मौके पर ही पेंशन बनाई गई। पांचों को मुख्यमंत्री ने पेंशन स्वीकृति संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही बताया कि इस वार्ड में 1970 लोग पेंशन पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त 60 हजार शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें से दस हजार का निपटारा किया जा चुका है।25 हजार पाईप लाईन में हैं। मुख्यमंत्री ने उचानी के पास फुटओवर ब्रिज बनाने, वार्ड के तहत आने वाले पांच गांवों को लाल डोरा मुक्त करने, गलियों में स्टार्म वाटर के लिए पाइप लाईन बिछाने और बलड़ी गांव में दो एकड़ में सामुदायिक केंद्र और अगले शैक्षणिक सत्र से पूर्व स्कूल के भवन को नया बनाने की मांग को पूरा करने का एलान किया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+