Haryana News: केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है। जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूरे प्रदेश में अब तक 2251 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में 13 लाख 84 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
यात्रा के दौरान अब तक 2 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग करवाई। 1 लाख 89 हजार से अधिक लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। यात्रा के दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड व 3140 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। आयुष्मान चिरायु योजना के तहत 50602 आवदेन प्राप्त हुए। 15213 स्वामित्व कार्ड बांटे गए। 4764 लोगों ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए जानकारी ली। इस दौरान 4686 लोगों आधार कार्ड कैंप में पहुंचे। 1862 लोगों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली। यात्रा के दौरान 11488 महिलाओं को, 20436 विद्यार्थियों, 3125 स्थानीय खिलाडिय़ों तथा 2915 स्थानीय कलाकरों को अवार्ड भी वितरित किए गए। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस यात्रा के माध्यम से यह प्रयास है कि गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे। पात्र लोगों को उनका लाभ मिले। प्रदेश सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक ही स्थान पर लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव और हर वार्ड में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications