Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को चंडीगढ-हिसार हाईवे पर लुवास के नए कैंपस में प्रशासनिक भवन तथा भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने ऑनलाइन 2024 करोड़ की 153 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इस मौके पर सीएम खट्टर ने कहा कि 22 जनवरी से युग परिवर्तन हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी को नौकरी नहीं दे सकती। हमने 20 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। बेरोजगारी पर विपक्ष को घेरते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश में 8.50 प्रतिशत ही बेरोजगारी है। जिसे विपक्ष 9 से लेकर 37 प्रतिशत तक बताता रहा।

मुख्यमंत्री खट्टर ने लुवास में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी रेलवे फाटक नहीं रहेंगे। हर फाटक पर आरओबी या आरयूबी बनाएंगे। इसके लिए रेलवे से मंजूरी मिल गई है। हर 10 किलोमीटर के दायरे में खेल की सुविधा वाला सेंटर होगा। 33 हजार किलोमीटर सड़कों का सुधारीकरण तथा 7 हजार किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का उपवास किया। ऐसा करना किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर अर्थव्यवस्था निर्भर होती है। अमेरिका की तरक्की इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हुई है। हरियाणा ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। इसके साथ ही संस्कृति विकास पर भी काम किया जा रहा है। हमने अब तक 8 वर्चुअल तरीके से 3583 करोड़ के 1606 प्रोजेक्ट का शिलान्यास उद्घाटन किया है। विकास कार्यों की राशि 31 मार्च तक लैप्स नहीं होगी। इसके लिए मीडियम टर्म एक्सपेंडर रिजर्व फ्रेमवर्क बनाया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोलने की योजना में 70 नए कॉलेज खोले हैं। 15 मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। 6 पर काम चल रहा है। 6 पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में हर साल 3500 चिकित्सक निकलेंगे। पंचकूला में आयुर्वेद का एम्स जैसा अस्पताल बनेगा। कॉलेज की तरह से अब खेल को लेकर मैपिंग कराई है। जिसके तहत हर 10 किलोमीटर में खेल केंद्र उपलब्ध करवाएंगे। इस दायरे में 307 गांव का चयन हुआ है। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
