Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिला पंचकूला के गांव खड़क मंगोली और राजीव व इंदिरा कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब लोगों के पुर्नवास के लिए जल्द ही एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए लगभग 7500 झुग्गियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
सीएम खट्टर पंचकूला में गांव खड़क मंगोली में लोगों के पुर्नवास के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला के गांव खड़क मंगोली, राजीव व इंदिरा कॉलोनी में लोग वर्षों से अवैध झुग्गियां बनाकर रह रहे है। अवैध अतिक्रमण को हटाने और लोगों का पुर्नवास करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा गांव खड़क मंगोली में 59.12 एकड भूमि चिन्हित की गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व राजस्व विभाग के साथ जल्द ही एक बैठक कर उक्त भूमि के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करने उपरांत एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि खड़क मंगोली, राजीव व इंदिरा कॉलोनी की झुग्गियों में रह रहे लोगों के पुर्नवास की योजना तैयार करने के लिए आज ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ चंडीगढ के धनास और मलोया क्षेत्र का दौरा कर, वहां रह रहे लोगों के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि योजना तैयार करने से पूर्व सभी हितधारको से बातचीत कर विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा लाभार्थियों को बैंक से लोन भी मुहैया करवाया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि घग्गर नदी के साथ लगते क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कुछ जमीन है। जो नीचाई में होने के कारण उपयोगी नहीं है। उन्होंने एचएसवीपी को निर्देश दिए हैं कि घग्गर नदी में पानी के सुरक्षित बहाव को देखते हुए इस जमीन के उपयोग की एक योजना तैयार की जाए। ताकि क्षेत्र का समन्वित विकास हो सके।
गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य बडे़ शहारों को स्लममुक्त बनाने के लिए सरकार की कार्य योजना के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भूमि की उपलब्धता और अतिक्रमण के आधार पर प्रत्येक शहर की अलग-अलग योजना तैयार की जाएगी।
आगामी 20 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में अंत्योदय और लोकहित की झलक साफ दिखाई देगी। किसानों द्वारा एमएसपी की मांग के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी सहमति से किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी 370 पार और एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। हरियाणा में बीजेपी 10 की 10 सीटों पर प्रचम लहरायेगी।
इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला की प्रशासक वर्षा खंगवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
