Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इन परियोजनाओं में 4 जिलों हिसार, पानीपत, कुरूक्षेत्र और गुरूग्राम में 63.45 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर 80 ओडीआर का सुधार शामिल है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हिसार जिले की परियोजनाओं में गांव पायल से चारनौंद तक 2.05 किलोमीटर तक की सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, जिसकी अनुमानित लागत 97.03 लाख रुपए, गांव गंगवा से आर्य नगर तक 4.950 किलोमीटर, जिसकी अनुमानित लागत 2.82 करोड़ रुपए, शाहपुर से किरतान की 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क का 3.29 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, गांव भिवानी रोहिल्लां रोड सुंडावास से शमशान घाट सड़क की 87.95 लाख रुपए की अनुमानित लागत से मरम्मत का तथा 1.46 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से हिसार खनक से गांव मंगाली तक व मंगाली बाईपास सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिला पानीपत की जिन सड़कों चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाना है। उनमें गांव बबैल से लेकर मोहाली तक 1.580 किलोमीटर सड़क का 1.03 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से, गांव मेहराना से बुरशम तक 5.30 किमी लंबी सड़क का 1.29 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से, गांव बराना से राणा माजरा तक 5.150 किलोमीटर की अनुमानित लागत से 3.64 करोड़ रुपए, गांव बिंझौल से महराणा तक की सड़क का 1.07 करोड़ रुपए तथा 1.63 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गांव निंबरी से कुरार सडक़ शामिल है।
प्रवक्ता ने बताया कि पिहोवा की महत्वपूर्ण सडक़ों में गांव बिलोचपुरा से उरनाई तक 1.55 करोड़ रुपए तक की अनुमानित लागत से 2.140 किमी, रामगढ़ रोहन से हरिजन बस्ती वाया पहाड़पुर माइनर 84 लाख रुपए की अनुमानित लागत से, गांव रामगढ़ से बिछिया की 5.3 किमी 1.39 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से, गांव बीबीपुर रोड से चनाल्हेड़ी 1.21 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ, अंबाला-हिसार सडक़ से धनीरामपुरा 91.43 लाख रुपए की अनुमानित लागत तथा बथेरी उरनैचा और अंबाला-हिसार रोड़ से हरिगढ़ भोरख तक 93 लाख रुपए की अनुमानित लागत से सड़कों को चौड़ा करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला गुरुग्राम जिले के सोहना में गांव सोहना दमदमा से दमदमा झील और चिल्ड्रन पैलेस तक की सडक़ 1.84 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से, जीए रोड़ से बालूदा-खरूदा तक सडक़ 1.93 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से और 3.18 करोड़ की अनुमानित लागत से जीए रोड़ से दमदमा होते हुए गढ़ी बाजिदपुर सडक़ों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
