Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए हर जिले में सांझा बाजार खोले जाएंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले में पहले सांझा बाजार का आज उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इन समूहों की महिला सदस्यों को स्थायी आधार पर अपनी आजीविका कमाने के लिए इस नियमित बाजार में एक मंच पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 6 जिलों में सांझा बाजार के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया है। पहले चरण में बनने वाले इन सांझा बाजारों में हर एक में 10 कैबिन बनाए जाएंगे। आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे। इन कैबिनों का प्रत्येक दिन का किराया मात्र सौ रुपये होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के तहत पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में 6 लाख महिलाएं सदस्यों के रूप में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। इन 6 लाख महिलाओं में एक लाख महिलाएं ऐसी हैं। जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है। इसी चरण पर केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के अनुसार प्रदेशभर में पहले चरण में 500 महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों को गांव के साथ-साथ शहरों में भी और बढ़ावा देने पर सरकार जोर दे रही है।
करनाल जिले में 5298 स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं। जिनमें 57175 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जो कि पूरे प्रदेशभर में सर्वाधिक आंकड़ा है। इसी कड़ी में 386 ग्राम संगठन बने हुए हैं। 17 कलस्टर लेवल फैडरेशन संचालन में हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से करनाल जिला में इन स्वयं सहायता समूहों को 5 करोड़ 82 लाख 80 हजार रुपए तथा ग्राम संगठनों को 7 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। इसी प्रकार 140 करोड़ रुपए की धनराशि ऋण के रूप में ग्रामीण गरीब महिलाओं को आजीविका हेतु करनाल जिला में उपलब्ध करवाई गई है। इन स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके कृषि, गैर कृषि आजीविका गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 26 कैंटिनों का सफल संचालन सरकारी विभागों के कार्यालयों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 713 किचन गार्डन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें समूहों की महिलाएं जहर मुक्त सब्जी उगाकर और उसे बेचकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों की ये महिलाएं अपने हस्त निर्मित उत्पादों तथा अन्य विभिन्न योजनाओं के बारे में समाज में आमजन को जागरूक करने का भी काम कर रही हैं।
इस अवसर पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरिंद्र कौर, जिला परिषद चेयरपर्सन परवेश राणा, उपायुक्त अनीश यादव, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, एसपी शांशक कुमार सावन, सीईओ जिला परिषद विवके चौधरी, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन करनाल के जिला प्रबंधक गुरमीत सिंह विर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
