Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले की 13 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर 9.39 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं में 25.36 लाख रुपए की लागत से भिवानी जिले में गांव कौंट मानहेरू से नांगल तक 0.350 किलोमीटर लंबी सड़क, 48.49 लाख रुपए की लागत से गांव नवा से लोहानी 3.900 किलोमीटर सड़क, 1.13 करोड़ रुपए की लागत से 1.900 किमी लंबी संजय मेमोरियल इंस्टिट्यूट एप्रोच सड़क, 12.14 लाख रुपए की अनुमानित लागत से 0.265 किमी कृष्णा कॉलोनी एप्रोच सड़क तथा 43.36 लाख रुपए की अनुमानित लागत से सिटी रेलवे स्टेशन रोड़ से भिवानी चांग रोड 0.350 किमी तक का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।

इसके अलावा 64.95 लाख रुपए की अनुमानित लागत से 1.400 किमी मानहेरू से मध-माधवी सड़क, 2.04 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गांव नीमरीवाली से रूपगढ़ तक 4.20 किमी लंबी सड़क, 70.25 लाख रुपए की लागत से गांव रूपगढ़ नंदगांव नरसिंहवास 5.250 किमी लंबी सड़क, 80.90 लाख रुपए की लागत से गांव धिराणा कलां-राजगढ़ 4.225 किमी लंबी सड़क, 1.37 करोड़ रुपए की लागत से गांव धारेरू से बडाला 3.150 किलोमीटर सड़क तथा 95.35 लाख रुपए की अनुमानित लागत से गांव मानहेरू से हिंडोल 3.200 किलोमीटर सड़क की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 2 अन्य सड़कों के मरम्मत कार्यों को भी मंजूरी दी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से जनता को बहुत लाभ होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications