Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले के असंध में 10 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इन सड़कों पर 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के तहत 1.41 करोड़ रुपए की लागत से गांव जलमाना से चकमुंद्रिका गांव तक 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दादूपुर संपर्क सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 89.41 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह से गांव राहरा से लालैन तक सड़क के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 2.42 करोड़ रुपए, गांव बस्सी बीर बस्सी- एससी बस्ती की 80 मिमी इंटरलॉकिंग ब्लॉक सड़क के निर्माण पर 72.71 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गांव खेड़ी सरफली से राहरा तक 6.8 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 4.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह से 3.6 किमी तक लंबी गगसीना से ऐंचला सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 2.22 करोड़ रुपए, सालवन से डिडवाड़ा तक 3.5 किमी लंबी सड़क के पुनर्निर्माण पर 3.55 करोड़ रुपए, असंध से डेरा गामा तक की सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 3.32 करोड़ रुपए, असंध से खिजराबाद तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण पर 3.65 करोड़ रुपए, 1.5 किमी तक लंबी असंध बाई पास के सुदृढ़ीकरण पर 2.02 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications