Haryana News: हरियाणा सरकार ने सात जिलों में ग्रामीण संवर्धन और महाग्राम योजना के तहत 113 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 121 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये परियोजनाएं यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी और दादरी में शुरू होंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली उक्त 113 परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
इस संबंध में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 2 परियोजनाएं महाग्राम योजना के तहत और 108 परियोजनाएं ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 3 परियोजनाएं सीवरेज और स्वच्छता के तहत स्वीकृत हैं। महाग्राम योजना के तहत चरखी दादरी और भिवानी में दो परियोजनाओं पर 100.09 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि महाग्राम योजना के तहत स्वीकृत दो परियोजनाओं में जल आपूर्ति योजना बौंद कलां का विस्तार, पंपिंग और डीआई पाइप लाइनें बिछाकर लोहारू नहर से गांव बौंद कलां, बास, बौंद खुर्द में 4 मौजूदा जल कार्यों के लिए पानी उपलब्ध कराना शामिल है। इस पर 69.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से गांव धनाना, जिला भिवानी में सीवरेज सुविधा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर 33.39 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर, झज्जर और फरीदाबाद में सीवरेज और स्वच्छता की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
परियोजनाओं में फरीदाबाद के डिवीजन कार्यालय में 1.49 करोड़ रुपए की लागत से प्रयोगशाला का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह से यमुनानगर में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद सहित नई जिला स्तरीय अपशिष्ट जल परीक्षण प्रयोगशाला पर 1.01 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में शहरी और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में प्रयोगशाला भवन के निर्माण पर 60.41 लाख खर्च किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्रमुख परियोजनाओं में पंचकूला के ब्लॉक बरवाला के गांव खेतपुराली में एक ट्यूबवेल लगवाने पर 17.42 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से पंचकूला के बरवाला ब्लाक के गांव नग्गल मोगीनंद में ट्यूबवेल लगवाने पर 17.43 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला के गांव जैतपुरा में पुरानी क्षतिग्रस्त एसी और पीवीसी पाइप लाइनें की जगह डीआई जल आपूर्ति पाइप लाइनों के बिछाने पर 63.22 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से अंबाला के नारायणगढ़ के गांव कलाल माजरा में पाइप लाइन बिछाने पर 24.98 लाख रुपए और अंबाला के नगावां गांव की कच्ची गलियों में नई जल आपूर्ति पाइप लाइनें पर 21.18 और अंबाला के गांव पुल्लेवाला में पुरानी जल आपूर्ति लाइनों को बदलने पर 24.44 लाख रुपए और यमुनानगर के गांव राजपुर की कच्ची गलियों में नई जल आपूर्ति लाइनें बिछाने पर 23.82 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह नारायणगढ़ के सुंदरपुर गांव में नई जल आपूर्ति पाइप लाइनें बिछाने व सीवरेज पर 23.36 लाख, गांव शहजादपुर के पानी की आपूर्ति व सीवरेज पर 23.63 लाख रुपए, अंबाला के गांव तंडवाल में मौजूदा पुरानी एसी और पीवीसी जलापूर्ति लाइनों को बदलने व डीआई बिछाने पर 23.94 लाख रुपए और यमुनानगर के गांव तेवर में जल आपूर्ति पाइप लाइन पर 24.97 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं पंचकूला में जल आपूर्ति पाइप लाइनें और अंबाला के तोका गांव में जल आपूर्ति पर लाइनों पर 21.98 लाख रुपए, अंबाला मोहरा गांव में एसी और पीवीसी की पुरानी जल आपूर्ति पाइप लाइन को बदलने पर 91.16 लाख रुपए, पंचकूला के टोडा गांव में जल आपूर्ति की लाइनें बिछाने पर 22.36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर के ब्लाक प्रताप नगर पूर्ण सीवरेज सुविधा और एसटीपी के निर्माण पर 23.87 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
