Haryana News: हरियाणा में परिवहन विभाग ने चरखी दादरी जिले के चार रूटों की बस सेवाओं में विस्तार करते हुए तकरीबन 500 यात्रियों को राहत दी है। विभाग के डिपो अधिकारियों द्वारा दादरी-लोहारू, दादरी-सतनाली, बाढड़ा-भिवानी और दादरी उण रूट पर बस सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे तकरीबन 15 गांव के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसमें कदम जैसे बड़े गांव भी शामिल हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रानीला तक जाने वाली बस के रूट का विस्तार उण तक किया गया है। पहले शाम 5:15 बजे दादरी से रानीला तक बस जाती थी। रानीला में ठहराव कर सुबह वापस दादरी के लिए बस रानीला से ही चलती थी। अब इस बस का अंतिम स्टॉप उण कर दिया गया है। यह बस सुबह 7:15 बजे उण से रवाना होगी। विभाग ने दादरी से लोहारू रूट पर भी बस सेवा बढ़ाई गई है। दादरी से लोहारू के लिए बस शाम 6:50 पर चलेगी जो वाया कादमा, सतनाली होते हुए लोहारू तक जाएगी।

डिपो अधिकारियों ने दादरी सतनाली रूट पर भी बस सेवा शुरू की है। यहां दादरी बस स्टैंड से 2:50 पर बस रवाना होगी। इस बस सेवा से पांच गांवों को लाभ होगा। इसके अलावा बाढड़ा भिवानी रूट पर भी दादरी बस डिपो की एक बस शुरू की गई है। यह बस बाढड़ा बस स्टैंड से चलेगी। जो हड़ौदा और सारंगपुर गांव से भी सवारी लेगी। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि चार रूटों पर बस सेवा बेहतर हुई है। इससे 500 यात्रियों को रोजाना राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications