Haryana News: फरीदाबाद से अयोध्या के लिए बस सेवा का हुआ शुभारंभ, परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को बल्लभगढ़ से हरियाणा रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या नगरी के लिए रवाना किया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अयोध्या जाने वाली बस में सफर करते हुए कहा कि हरियाणा के हर जिला से अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग महंगे सफर की वजह से अयोध्या नहीं जा सकते थे। अब उन्हें इसके लिए सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि हरियाणा रोडवेज की बस सस्ते में अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र के दर्शन करने के लिए सफर करवाएगी।

moolchand sharma

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए परिवहन की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोग अधिक से अधिक हरियाणा राज्य परिवहन की बसों का लाभ उठाएं। उन्होंने आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन को देश में सभी वर्ग के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है।

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा का यह एक ऐतिहासिक फैसला है कि अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। जिससे जनता को सीधे हरियाणा परिवहन की बस सेवा के जरिए अयोध्या नगरी में भगवान श्री राम के दर्शन होंगे। विधायक सीमा त्रिखा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा शुरू की गई बस सुविधा के लिए उनका आभार प्रकट जताया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+