Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम काम करने वाले लोग हैं। राजनीति में यह सोचकर आए हैं कि लोगों के हित के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य लोगों की सहयोग के बिना पूरा नहीं होता। इसलिए हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी का नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है। इस अस्पताल में रोजाना 3000 से अधिक लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शामिल है। इनमें से कुछ तो पीजीआई से भी बेहतर है। इसमें अल्ट्रासाउंड, प्लास्टिक सर्जरी, दिल का इलाज के साथ-साथ अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 14000 लोगों को स्टंट डालकर उनकी जिंदगी बचाने का काम भी किया गया है। अटल कैंसर केयर सेंटर के माध्यम से हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पहले लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। लेकिन अभी इलाज करवाने के लिए लोग यहां पर आ रहे हैं। अंबाला के साथ-साथ सभी 22 नागरिक अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा भी दी गई है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications