Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम सातरोड खुर्द में नगर निगम हिसार की 2998.20 वर्ग मीटर भूमि को भगवान वाल्मिकि अंबडेकर शिक्षा समिति हिसार को धर्मशाला और छात्रावास के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान की।
भगवान वाल्मिकी अंबेडकर शिक्षा समिति एक पंजीकृत समिति है। सक्रिय रूप से धर्मार्थ व समाज सेवा के साथ-साथ वंचित वर्ग के विशेषकर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करा रहा है। यह गैर लाभ वाली संचालित समिति है। आस-पास के क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं को भी बढ़ावा दे रही है।

हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 164 की उप धारा के प्रावधानों के अनुसार उक्त प्रस्तावित भूमि अर्थात 2998.20 वर्ग मीटर की कुल कीमत 80,90,885 रुपए बनती है। इसके अलावा समिति को आकस्मिक शुल्क भी देना होगा यदि लागू है तो।


Click it and Unblock the Notifications