Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक ने हिसार के उकलाना हलके की 7 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च करने की प्रशासनिक मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की धुरी होती हैं। सड़क तंत्र मजबूत होने से किसान सुगमता के साथ अपनी फसल को खेल खलिहानों से अनाज मंडी में ला सकता है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा उकलाना हलके में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को निर्बाध रूप से परिवहन की सुविधा मिलेगी।

श्रम मंत्री अनूप धानक ने बताया कि उकलाना हलके की 7 अदर डिस्ट्रिक्ट रोड्स परियोजनाओं के अनुमानित लागत में गांव कंडूल से गांव किनाला तक की 2.26 किलोमीटर लंबी सड़क का 2.75 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। इसी तरह गांव फरीदपुर से गांव भैणी बादशाहपुर तक 3.52 किलोमीटर लंबी सड़क 1.75 करोड़ रुपए, गांव दौलतपुर से खेदड़ वाया इशरहेड़ी तक 9.33 किलोमीटर लंबी सड़क पर 7.64 करोड़ रुपए, गांव कनोह में 1.50 किलोमीटर लंबी चौपाल से दोनों बस स्टैंड तक सड़क के पुनर्निर्माण पर 2.65 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा गांव छान से गांव सन्दलाना, गांव गैबीपुर-बोबुआ-हसनगढ़-लितानी सड़क का सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। साथ ही बरवाला से गांव खरकड़ा तक सड़क की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
