Haryana News: हरियाणा रोहतक में एमडीयू में जल्दी ही शिक्षकों की बड़े स्तर पर भर्ती होगी। नई भर्तियों पर सात साल बाद स्टे हटने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। यह भर्ती आरक्षण की रोस्टर प्रणाली के तहत होगी। इससे आरक्षित वर्ग के वंचित बेरोजगारों को भी रोजगार की आस जगी है।
एमडीयू में नई भर्तियों पर पिछले सात साल से रोक लगी थी। यहां रोस्टर प्रणाली को भर्ती प्रक्रिया में लागू नहीं करने के चलते वंचित तबके ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इससे पिछले 10 वर्ष से शिक्षक बनने की राह ताक रहे बेरोजगारों को राहत पहुंचेगी। अंतिम भर्ती 16 दिसंबर 2016 को तत्कालीन कुलपति प्रो. बीके पूनिया ने निकाली थी।
इसमें आरक्षण प्रणाली का जिक्र नहीं होने के चलते एससी व बीसी श्रेणी के युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा था। इसके चलते अदालत में याचिका दायर की गई। अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला जारी करते हुए भर्ती पर लगा स्टे हटा दिया है।

शिक्षकों में 15 पद प्रोफेसर के पद शामिल
कोर्ट से स्टे हटने के साथ एमडीयू को 34 विभागों में 157 शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी भी मिल गई है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इनमें से 15 पद प्रोफेसर के हैं। यह पद आरक्षण प्रणाली के तहत भरे जाने की उम्मीद है। इसके लिए विवि प्रशासन ने रजिस्टर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि प्रशासन के अनुसार वर्ष 1988 तक का रिकाॅर्ड तैयार है। पिछला रिकॉर्ड भी जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
एक विभाग में तो एक भी नहीं, ज्यादातर में एक-एक प्रोफेसर
एमडीयू में अरसे से शिक्षकों की भर्ती नहीं होने के चलते हालात गड़बड़ाए हुए हैं। हालात यह हैं कि इतिहास विभाग में तो एक भी प्रोफेसर नहीं है। जबकि डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडी, पब्लिक एड, सोशियोलॉजी समेत कुछ अन्य विभागों में महज एक-एक ही प्रोफेसर शेष हैं। इनके जाने बाद विभाग में कोई पढ़ाने वाला नहीं रहेगा।
एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा का कहना है कि एमडीयू में भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगा था। इसे अदालत ने हटा दिया है। अब जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इससे विवि के विभिन्न विभागों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
