Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने चरखी दादरी शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है कि स्वच्छ वातावरण के साथ शहर, प्रदेश और देश को सुंदर बनाना है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। शहर को गंदगी मुक्त करने व निरंतर कूड़ा उठान सुनिश्चित करके सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें दादरी व भिवानी में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया है। इस माह की शुरूआत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया था। इसीलिए बिना किसी सूचना के औचक निरीक्षण कर शहर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया गया है। इसे लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान महेन्द्रगढ़ चुंगी, चिडिया मोड, बिचला बासा, किकर वासनी और कूड़ा निस्तारण स्थल का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों में दोबारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। उससे पहले व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। हमेशा किसान की सेवा की ही सोचता हूं। कुछ लोग राजनीति के चक्कर में लोगों को भड़काने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध करें लेकिन किसान की आड़ लेकर गलत काम न करें। मैं कभी भी किसान का नुकसान नहीं हाने दूंगा।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि देश के कुछ दलों के अंदर निम्न स्तर की राजनितिक गिरावट आ गई है। वे ओछी मानसिकता के साथ संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं। एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाले देश के उपराष्ट्रपति के उपर की गई टिप्पणी पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन में जिला स्तर की इकाई तो बना नहीं पा रही है। देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications