Haryana News: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दलहनी फसलों, जल सरंक्षण एवं ग्रीष्मकालीन मूंग का एरिया बढ़ाने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर मूंग के बीज का वितरण किया जाना है। यह हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केन्द्रों के माध्यम से किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश भर में एक लाख एकड़ क्षेत्र में बिजाई के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए केवल 25 प्रतिशत राशी ही किसान को बीज खरीदते समय पर जमा करवानी होगी। ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वैबसाईट एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल http://agriharyana.gov.in/ पर जाकर किसान को पंजीकरण करवाना होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन बीज लेने के लिए पंजीकरण 10 मार्च से 15 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगा। किसानों को बीज देने के बाद विभागीय कमेटी इनका भौतिक सत्यापन करेगी कि क्या किसान ने बीज का उपयोग सही तरीके से किया है या नहीं। उन्होनें बताया कि स्कीम के अनुसार निरीक्षण के दौरान यदि किसान के खेत में मूंग के बीज की बिजाई नहीं हुई पाई गई तो उस किसान को 75 प्रतिशत अनुदान राशि विभाग में जमा करवानी पड़ेगी। इस स्कीम के तहत पूरी प्रक्रिया जिले के उपायुक्त की देखरेख में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मूंग दलहदलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई इलाकों में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की जाती है। किसानों को मूंग की खेती से डबल फायदा मिलता है। एक तो बाजार में मूंग के ठीक-ठाक हाजिर भाव मिल जाते हैं। गेहूं की कटाई के बाद मूंग की बुवाई करना फायदेमंद रहता है। खरीफ सीजन मे धान की बुवाई से पहले पककर तैयार हो जाती हैै। इससे वातावरण में नाइट्रोजन की स्थिरता बढ़ती और मिट्टी बांधने की क्षमता बेहतर होती है। भूजल स्तर भी बेहतर रहता है। मूंग से खेत की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। जिसका फायदा अगली फसल की उत्पादकता पर होता है।
उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएच 421 वैरायटी किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी। एमएच 421 किस्म 60 दिन में पकने वाली पीले पत्ते के प्रति अवरोधक, दाना आकर्षक, चमकीला हरा व मध्य आकार का होता है। जिसकी सामान्यत ग्रीष्मकालीन उपज 4-4.8 क्विंटल प्रति एकड़ व खरीफ मे 5.6-6.4 क्विंटल प्रति एकड़ पाई जाती है। एक किसान को अधिकतम 30 किलोग्राम अथवा 3 एकड़ तक का बीज प्राप्त कर सकता है। छोटे किसान को पूरे ही एकड़ का बीज मिलेगा। हरियाणा बीज विकास निगम से बीज लेते समय किसान को अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या किसान कार्ड बिक्री केन्द्र पर प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि ग्रीष्मकालीन मूंग बीज प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर शीघ्रातिशीघ्र पंजीकरण करवाएं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications