Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा का हरियाणा के कोने-कोने में लोग जोरदार स्वागत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र व प्रदेश की जन हितैषी योजनाओं के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यात्रा की हर गतिविधियों की न सिर्फ मानीटरिंग करते हैं। बल्कि अधिकारियों को भी निर्देश देते हैं कि वे लोगों की समस्याओं का जल्द से समाधान करें। हर जरूरतमंद हरियाणवी को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए।
अब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा में 52 लाख 15 हजार 965 लाख लोग भागीदारी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा शिविर लगाकर किसानों को खेती करने के नए-नए तरीके बताए जा रहे हैं। फसल विविधिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। ताकि इसको अपनाकर किसान खुशहाल हो सकें। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की खेती को लेकर चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसको पूरा करने के लिए देश में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर 2023 से नितंतर चल रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेहत की जांच की जाती है। इसके अलावा लोगों को दवा भी मुफ्त दी जा रही है। स्वास्थ्य शिविरों में शिविरों में 8 लाख 68 हजार 292 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर डाक्टरों ने लोगों को बीमारी से बचाव के तरीके भी बताए। शिविरों की वजह से लोगों के समय व धन की भी बचत हुई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मेधावी विद्यार्थियों, कलाकारों व खिलाड़ियों को घर द्वार पर ही किया गया सम्मानित किया गया है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। यात्रा में 49 हजार 466 मेधावी विद्यार्थियों, 6,961 कलाकारों, 7,322 खिलाड़ियों और 37 हजार 971 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले महिला व पुरुष स्वयं को गौरवांनित महसूस कर ही रहे हैं। साथ में उनके अभिभावक भी खुश हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
