Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में योगशालाओं सहित 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल के दृष्टिकोण को इलाज की अपेक्षा रोगों की रोकथाम की ओर केन्द्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की जेब पर स्वास्थ्य-देखभाल के व्यय का भार को कम करना है।
मंत्री विज ने कहा कि इसके लिए अब तक 556 सूचीबद्ध अस्पतालों को शामिल किया गया है। 1340 उपचार पैकेजों को इस योजना के पोर्टल पर एकीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा। उनके परिवार की स्वास्थ्य देखभाल लागत को वहन करने में महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से प्रदेश में चिरायु-आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन परिवारों को भी देना शुरू किया था। जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक थी। इसके लिए उन्हें 1500 रुपए का वार्षिक भुगतान करना होता है। लेकिन प्रदेश के वित वर्ष 2024-25 में इसका विस्तार किया गया है। अब चिरायु-आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन परिवारों तक बढ़ाया गया है। जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख रुपए है। वे लोग 4000 रुपए के वार्षिक योगदान का भुगतान करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा 6 लाख रुपए से अधिक की वार्षिक आय वर्ग वाले लोग भी 5000 रुपए के वार्षिक योगदान का भुगतान करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक द्वारा किडनी प्रत्यारोपण शुरू किया गया है। अब शीघ्र ही लीवर प्रत्यारोपण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। जिसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
