Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सोनीपत में चार हजार तिरंगा लाइट लगवाई जाएंगी। जिससे सोनीपत शहर को बेहतरीन स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलेगी। दिव्य नगर योजना के तहत विकास कार्यों पर जितना नगर निगम खर्च करेगा उसका पचास प्रतिशत सरकार देगी।
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एम्स शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान सोनीपत जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी के समारोह का प्रसारण किया गया है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए विकास के साथ स्वाभिमान जरूरी है। इस दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में लिंगानुपात की स्थिति बदतर थी। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने अभियान चलाया तो सकारात्मक परिणाम मिले। प्रदेश सरकार ने हर बीस किलोमीटर में कालेज की स्थापना की है। हरियाणा को स्वच्छ बनाने के लिए तेरह कलस्टर बनाए गए हैं। सोनीपत में तो वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित किया गया है। जबकि पहले कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था ही नहीं थी।
उन्होंने बताया कि सोयल हैल्थ कार्ड बनाते हुए किसानों को मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की गई। जो सीधे किसानों के खातों में आती है।प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत दस करोड़ से अधिक किसानों को छह हजार रुपए की पेंशन सुविधा दी जा रही है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि प्रोपर्टी आईडी बनाने का काम सफलता के साथ किया गया है। प्रदेश में करीब 42 लाख 55 हजार प्रोपर्टी चिन्हित की गई है। जबकि पहले यह आंकड़ा 34 लाख का था। इस कार्य में हरियाणा पूरे देश में नंबर एक है। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने समारोह के दौरान उन लोगों को पेंशन कार्ड वितरित किए। जिनको पहली बार पेंशन मिली है।
इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता द्वारा एक विडियो फिल्म दिखाते हुए सोनीपत के विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने विकास के पथ पर बढ़ते कदम शीर्षक से तैयार हिसार की कायापलट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सोनीपत का विकास करवाया जाएगा। फव्वारे, चौराहों का सौंदर्यकरण, बेहतरीन सडक़ों के साथ पार्किंग-मार्किंग, तिरंगा लाइट, ट्री-कटिंग मशीनें, स्मॉग गन, स्विपिंग मशीन, बस क्यू शैल्टर आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनीपत के लिए भी इन सभी मशीनों की खरीद के निर्देश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
