Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रमिकों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई अंत्योदय आहार योजना के तहत श्रम विभाग ने प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। इन कैंटीन पर केवल 10 रुपए में भोजन मिलेगा।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इन 127 कैंटीनों में से 52 बेस कैंटीन हैं। जिनमें रसोई की व्यवस्था है। जहां भोजन पकाया जाता है। भोजन परोसा भी जाता है। शेष 75 कैंटीन केंद्रीय रसोई में पकाया जाने वाला भोजन प्रदान करेंगी। जहां से 39 वैन और 9 ई-रिक्शा द्वारा आवंटित स्थलों पर भोजन वितरित किया जाएगा।

इन कैंटीन पर न केवल किफायती दामों पर भोजन उपलब्ध होगा। बल्कि यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा। कैंटीनों से 52 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। इन समूहों के लगभग 488 सदस्य कैंटीन के संचालन में शामिल होंगे। कैंटीनों से प्रति दिन लगभग 27 हजार श्रमिकों को भोजन मिलेगा। बेस कैंटीन रणनीतिक रूप से कार्यस्थलों और प्रमुख औद्योगिक के पास स्थित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अंत्योदय आहार योजना के तहत 100 कैंटीन खोलने की परियोजना का विस्तार करते हुए 127 कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। इस योजना से जहां जरूरतमंदों को किफायती दर पर खाना मिल पाएगा तो वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरकार की सोच है कि महिला व पुरुष श्रमिकों को किफायती दर में अच्छा खाना मिले। श्रमिक अपने नज़दीकी कैंटीन व मोबाइल कैंटीन यूनिट की लोकेशन का पता लगाने के लिए श्रम विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल से भी देख सकते हैं। जिससे श्रमिक मैप दिशा निर्देश के जरिए अपने नजदीकी कैंटीन व मोबाइल यूनिट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। सभी स्थायी कैंटीन्स व मोबाइल यूनिट के लोकेशन को श्रम विभाग की वेबसाईट www.hrylabour.gov.in पर मैप के जरिए उपलब्ध कराया गया है।
प्रमुख क्षेत्रों व कार्यस्थलों और श्रमिकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से करनाल में 4 जगह, सोनीपत में 9, यमुनानगर में 5, गुरुग्राम में 31, फरीदाबाद में 15, नूह में 5, पानीपत में 9, अंबाला में 4, पंचकूला में 4 कैंटीन सहित कई जगह संचालित है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
