Haryana News: हरियाणा सरकार ने 6 जिलों सिरसा, हिसार, पलवल, महेंद्रगढ़, झज्जर और रेवाड़ी में ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 56.36 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 10 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत जिला हिसार के गांव नियाना, बरवाला में 2.95 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर जल आपूर्ति योजना में सुधार, जिला सिरसा के गांव कुरंगावाली, कालांवाली में 5.89 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जल आपूर्ति योजना का विस्तार और वितरण प्रणाली को मजबूत करना, 16.88 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जिला रेवाड़ी के 7 गांवों में नहर आधारित जलापूर्ति योजना, जिला झज्जर के नियोला ब्लॉक माछरौली में 6.17 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर स्वतंत्र जल कार्य प्रदान करना, जिला झज्जर के विभिन्न गांवों में 4.50 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से खरीदी जाने वाली डीआई पाइप लाइन की लागत में अंतर, जलापूर्ति स्थिति में सुधार के लिए जिला झज्जर के 20 गांवों बिठला, अंबोली, खानपुर कलां, खेड़ा थ्रू, खानपुर खुर्द, खोरदा, गोरिया, कालियावास, सुंद्रेहटी, चाडवाना, कोयलपुर, खेतावास, खापरवास, बम्बुलिया, झाड़ली, मोहनबाड़ी, झांसवा, साल्हावास, ढाणी साल्हावास और धनिया में 11.75 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से शेष मौजूदा वितरण पाइप लाइन बिछाकर व मजबूत करना शामिल है।

इसके अलावा 2.67 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जिला व तहसील महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और पाइप लाइन से जोड़ना, 2.33 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पलवल के ब्लॉक होडल के गाँव बामनीखेड़ा में जल आपूर्ति योजना में सुधार और पाइप लाइन को बिछाना, एफएचटीसी, 2 ट्यूबवेल को लगाना और 2 अंडरग्राउंड टैंक का निर्माण करना शामिल है। इसके अलावा ,9.86 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जिला रेवाड़ी के गांव खरकरा में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, ट्यूबवेल की ड्रिलिंग और बैलेंस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और 3.08 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जिला रेवाड़ी के गांव खरकड़ा में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, ट्यूबवेल की ड्रिलिंग और बैलेंस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
