Haryana News: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। जिसके चलते आज लोगों को हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। इस दौरान सीएम खट्टर ने बताया कि आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत अभी तक 1,00,48,464 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन को जानकारी दी कि हरियाणा सरकार ने नागरिकों के कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर प्रयासों के माध्यम से सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत कमजोर वर्ग के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 19 दिसंबर 2023 तक कुल 1,00,48,464 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 715 अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें 539 निजी अस्पताल और 176 सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
इतना ही नहीं, आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत हिसार जिले में सबसे ज्यादा कार्ड बनाए गए है। हिसार जिले में 8,34,401 कार्ड, करनाल में 6,77,047 कार्ड बनाए गए है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ देने के उद्देश्य से इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए चिरायु हरियाणा योजना शुरू की।
योजना का विस्तार करते हुए हरियाणा सरकार ने उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है, जिनकी आमदनी 1 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा और 3 लाख रुपए वार्षिक से कम है, वे परिवार भी मात्र 1500 रुपए का वार्षिक प्रीमियम देकर इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 715 अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें 539 निजी अस्पताल और 176 सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- हरियाणा पुलिस ने किया साइबर सुरक्षा की दिशा में शानदार काम, हासिल किया बड़ा मुकाम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
