Haryana Assembly: हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रीअनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने भाषण के दौरान कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने सदन में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने एम्स, रेवाड़ी के निर्माण के लिए 203 एकड़ 3 कनाल 5 मरला भूमि 40 लाख प्रति एकड़ की दर से खरीद की है और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार को पट्टे पर दी जा चुकी है। यहां जल्द ही एम्स के निर्माण शुरू हो सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में दिए गए उत्तर में कहा गया कि रेवाड़ी में एम्स के लिए एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने निर्माण स्थल पर होने वाले खर्च के सर्वे के लिए केंद्र ने नियुक्त किया था। ऐसे में रिपोर्ट मिलने के बाद अब निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 फरवरी 2019 को अपने बजट भाषण में हरियाणा राज्य में देश के 22वें एम्स की स्थापना की घोषणा की थी, उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में एम्स का शिलान्यास किया जाएगा। ऐसे मे विज ने इसको लेकर जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने समय से केंद्र को जमीन उपलब्ध करा दी है।
वहीं सीएम मनोहर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग के माध्यम से सभी शहरी निकायों को विकास कार्यों के लिए स्टेट ऑन टेक्स रेवेन्यू एसओटीआर का 7 प्रतिशत प्रदान किया जाता है। सीएम कहा कि निकायों द्वारा विभिन्न मदों में उपलब्ध राशि को खर्च करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान भी दिया जाता है। 30 नवंबर, 2023 तक नगर निगम फरीदाबाद के पास 606 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है। इसके अलावा निधि की आवश्यकता पड़ेगी तो सरकार अनुदान देगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications