मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अथक प्रयास और कुशल रणनीति से हरियाणा औद्योगिक विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका परिणाम है कि निवेशकों के लिए हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पिछले 9 सालों से हरियाणा निरंतर औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है।
सरकार की ओर से दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों व रियायतों के चलते देश-विदेश के निवेशक हरियाणा की ओर रुख कर रहे हैं। खरखौदा में मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट के बाद अब यूनो मिंडा लिमिटेड भी लगभग 1100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपना मेगा प्रोजेक्ट लगाएगी। जिससे इस क्षेत्र का और अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 16वीं बैठक हुई। इस दौरान यूनो मिंडा लिमिटेड को मेगा प्रोजेक्ट के लिए लगभग 94.32 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी आईएमटी खरखौदा में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ मेगा प्लांट लाने के लिए प्रस्ताव दिया है।
चिप्स उत्पादन के लिए लगेगा केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्स का मेगा प्लांट
इसी कड़ी में आइओसीएल पानीपत के निकट पॉलिस्टर चिप्स उत्पादन के लिए केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्स का मेगा प्लांट लगने जा रहा है। इसक लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा यू फ्लैक्स लिमिटेड को आइओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पास 14 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी ने प्रदेश में लगभग 600 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। पानीपत में प्लांट स्थापित करने से कंपनी को जहां एक ओर कच्चे माल की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित होगी, वहीं सरकार को भी राजस्व का लाभ होगा।
बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा प्रदेशभर में हरियाणा उद्यम एवं प्रोत्साहन नीति 2020 के तहत घोषित ब्लॉक-ए, बी, सी और डी में औद्योगिक विकास हेतु 28950 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए समय-समय पर प्लॉट नीलामी के लिए विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। निवेशक भी यहां निवेश करने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
