Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ओलावृष्ठि के चलते फसलों का नुकसान होने पर संज्ञान लिया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण फसलों का नुकसान हुआ है, उनकी स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसान भाइयों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की पूरी मदद की जाएगी। किसानों के फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।