Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने कॉम्प्लेक्स फंड में 31 लाख रुपये का योगदान भी दिया। इस अवसर पर करनाल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रशेखर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने नए चैंबर कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 1 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। परिसर में 260 कक्ष होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स के बकाया बिजली बिल का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने मकर संक्रांति की दीं शुभकामनाएं
उन्होंने करनाल के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि राज्य में सभी का जीवन प्रकाश से भर जाए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किये।