Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समिति (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत से पहले राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के लिए पाठ्यपुस्तकों और कार्यपुस्तिकाओं की खरीद को मंजूरी दे दी। इसकी छपाई की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
इसके अलावा एचपीपीसी और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में 264 करोड़ रुपये के अनुबंध और खरीद को मंजूरी दी गई। विभिन्न बोलीदाताओं के साथ बातचीत के बाद प्रतिस्पर्धी दरें निर्धारित करने से लगभग 5 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।
एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जीएमडीए और एफएमडीए समेत 13 एजेंडों को मंजूरी दी गई।
हरियाणा सरकार जल संरक्षण और कम पानी में उच्च उत्पादकता पर ध्यान देने के साथ सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रही है। इस संबंध में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए जींद में स्थापित 15 एमएलडी क्षमता के एसटीपी संयंत्र से उपचारित जल के उपयोग की परियोजना को मंजूरी दी गई।
एसटीपी पर समुदाय आधारित सौर और ग्रिड संचालित एकीकृत सूक्ष्म-सिंचाई बुनियादी ढांचे की स्थापना पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। गुरूग्राम और फरीदाबाद में सड़कों के सुधार को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में गुरूग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत सेक्टर-103 और 106, सेक्टर-102ए और 103, सेक्टर 102 और 102ए और सेक्टर-106 में मास्टर रोड डिवाइडिंग के उन्नयन और विशेष रखरखाव कार्य को मंजूरी दी गई।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार



Click it and Unblock the Notifications