केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट 2024 पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

अनिल विज ने कहा केंद्र सरकार का ये अंतरिम बजट 2024 प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सरकार के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों और क्षेत्रों के व्यापक विकास का ध्यान रखा गया है। गृह मंत्री ने कहा बजट में विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों पर फोकस किया गया है।
विज ने कहा आगामी जुलाई के पूर्ण बजट में विकसित भारत का खाका केन्द्र सरकार द्वारा रखा जाएगा और भारत नई ऊंचाइयों को छूएगा।
अनिल विज ने कहा "बजट में विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों पर फोकस किया गया हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है क्योंकि इस योजना से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।"
उन्होंने कहा "इसी तरह सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए सरकार ने 9 से 12 साल तक की बच्चियों को टीका लगवाने जैसा कदम उठाया है बजट में सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी की दृष्टिकोण के साथ सरकार आगे बढ़ रही है और इसी दिशा में अगले पांच सालों में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ नए घर बनाए जाएंगें।"
हरियाणा गृह मंत्री ने कहा "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते हैं कि हमें गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता (किसान) पर फोकस करना होगा। इसी दिशा में केन्द्रीय बजट में किराए के मकानों, झुग्गियों, चालों या अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले निवासियों की सहायता के लिए सरकार एक योजना शुरू करेगी और इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।"
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार बदलने जा रही शहरों की तस्वीर, लागू किया स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
document1}
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications