हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर,2023 बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज अवॉर्ड के तहत प्रशस्ति पत्र व शॉल के साथ पांच लाख रुपए, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचिवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया किया जाता है।

इसके अतिरिक्त, एएनएम/महिला एमपीएचडब्ल्यू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र और सामाजिक कार्यकर्ता (2 पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 31 दिसंबर, 2023 तक संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों के संबंध में अधिक जानकारी, पात्रता एवं आवेदन फार्म के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications