हरियाणा के मुख्य सचिव ने गुरुवार को लार्ज स्केल मेपिंग प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों की बैठक की। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गुरुवार को बताया नगर परिषद क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को लाल डोरा में मालिकाना हक का प्रमाण पत्र देने के लिए जारी की गई प्राॅप्रटी आईडी, मसावी और मुरब्बा स्टोन आदि से संबंधित समस्याओं का 31 मार्च तक निपटारा किया जाएगा।

संजीव कौशल ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंटर स्टेट बांउड्री पर पिल्लर लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए। बैठक में बताया गया कि जिला करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 1218 पिल्लर लगाए जाने हैं।
इनमें से 527 लगाए जा चुके है। इसके अलावा, स्वामित्व योजना के तहत फरीदाबाद, भिवानी व कुरुक्षेत्र में लगभग कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष जिलों भी ग्रीविंस रिडरेसल पोर्टल पर आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर मार्च माह के अन्त तक अवश्य निपटान किया जाए।
दिल्ली में प्राॅप्रटी आईडी, मसावी और मुरब्बा स्टोन आदि से सम्बन्धित कार्य समयबद्ध ढंग से लक्ष्य निर्धारित कर पूरा किया जाए ताकि पूरे प्रदेश में एक साथ कार्य पूरा हो सके। बैठक में बताया गया कि सभी जिलों में 191 वर्क स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें हरसेक की ओर से आगामी सप्ताह में जी.आई.एस. साॅफ्टवेयर इंस्टाल कर दिए जाएंगे।
सचिव ने बताया लार्ज स्केल मैपिंग का 3840 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र में 1077 स्क्वेयर किलोमीटर का सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा डाटा उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसके अलावा, 94 शहरी स्थानीय निकायों में 2849 स्क्वेयर किलोमीटर में से 55 शहरी स्थानीय निकायों में 1209 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह शेष कार्य जून 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
