दशकों के इंतजार के बाद अयोध्या में आखिरकार राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 22 जनवरी को यहां प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए हरियाणा की सरकार ने भी खास बस सेवा की शुरुआत की है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो भी अयोध्या में जाना चाहता है उसके लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। यही नहीं अन्य जिलों से मांग आने पर वहां से भी भविष्य में अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लोगों की मांग को देखते हुए बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ के सिटी पार्क व राजा नाहर सिंह पार्क को स्ट्रीट लाइटों की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये की लागत से सिटी पार्क में 50 व राजा नाहर सिंह पार्क में 15 स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए योगी सरकार ने खास तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications