देश में जिस तरह से अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है उसे रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। अलग-अलग राजयों की भी सरकारें इस दिशा में अहम कदम उठा रही हैं। केंद्र सरकार ने 2030 तक सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या को 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा व्यय उठाया जा रहा है। वर्ष 2023 में हरियाणा में सड़क हादसों में तकरीबन 8 फीसदी की कमी देखने को मिली है। वहीं सड़क हादसों में मौत की संख्या में तकरीबन 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि सड़क हादसों में और सड़क हादसों में होने वाली मौत की आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार इन आंकडों से संतु्ष्ट नहीं है और प्रदेश के जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा परिषदों की नियमित बैठकें कर सड़क हादसों को कम करने का प्रयास करें।
राज्य के परिवहन आय़ुक्त ने सभी जिला आयुक्तों और एआरटीए सचिवों को इस बाबत पत्र जारी करके निर्देश दिया है। इसमे कहा गया है कि यातायात एवं हाईवे मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए निर्देशित करें।
बता दें कि पूरे हरियाणा में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। जिसमे लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस जागरुकता अभियान में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। स्कूल और कॉलेज के युवाओं को प्रेरित किया जाएगा कि वह यातायात के नियमों का पालन करें।
इसके साथ ही अवैध कट, स्पीड ब्रेकर और सड़क हादसों के कारणों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा में 2022 में 11 हजार 130 सड़क हादसे हुए जबकि इस हादसे में 5621 लोगों की मौत हुई। वहीं 2019 में 10994 सड़क हादसे हुए, जिसमे 5067 लोगों की मौत हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
