Haryana News: हरियाणा सरकार ने श्रमिकों व फैक्ट्री मालिकों के लिए एक नई वेबसाइट और जीपीएस आधारित स्थान संकेतक जारी किये हैं। इसके जरिए श्रमिक अपने आसपास के सहायता केंद्रों, विभागीय कार्यालयों, श्रम कल्याण कार्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं स्थान जान पाएंगे। इसके अलावा उन तक पहुंचने के लिए सर्वोत्तम मार्ग और आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

यह वेबसाइट (https://hrylabour.gov.in/) है। श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि यह सेवा सहायता केंद्रों, ईएसआई औषधालयों और अस्पतालों और श्रम कार्यालयों तक तुरंत और आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी। श्रमिकों के फायदा के लिए स्थापित सुविधाओं का पता लगाने की परेशानी दूर हो जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि हर श्रमिक बिना किसी परेशानी के आवश्यक लाभ उठा सके।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों और सेवा केंद्रों के बीच पहुंच को सरल बनाने की दिशा में यह विभाग का एक महत्वपूर्ण कदम है। आमतौर पर श्रमिकों की जानकारी की कमी की वजह से वह सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते थे। उन्होंने कहा कि यह श्रम कल्याण जैसे क्षेत्रों में तकनीक को शासन में शामिल करना, श्रमिकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए श्रम विभाग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
राजीव रंजन ने आगे बताया कि इसके माध्यम से श्रम विभाग के कार्यालयों, सहायता केंद्रों, ईएसआई औषधालयों और अस्पतालों जैसी विभिन्न सुविधाओं की लोकेशन को शामिल किया गया है। इससे श्रमिकों को विभाग से सम्बंधित सभी क्षेत्रों की जानकारी एक ही पोर्टल पर मुहैया होगी।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार ने उठाया खास कदम, प्रतिदिन अपडेट हो रहा है गरीबो का डेटा
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications