हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेश की खट्टर सरकार के बिजली विभाग के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप की शुरूआत की है।

इस ऐप को लॉन्च करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर ने बताया कि मोबाइल ऐप हरियाणा डिस्कॉम के 'हरियाणा ट्रस्ट आधारित रीडिंग' के आधार पर बनाई गई है और हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप प्रथम चरण में पायलट आधार पर पंचकुला, करनाल, महेन्द्रगढ और हिसार जिलों में शुरू किया जा रहा है। जिससे 10 लाख 70 हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया
प्रदेश सरकार ने बिजली का बिल बनाने का काम भी बिजली उपभोक्ता के हाथ में देने का निर्णय लिया है। इस एप का उपयोग करके उपभोक्ता स्वयं अपने बिलिंग शेड्युल को द्विमासिक से मासिक में बदल सकता है और स्वयं ही अपने मीटर की वर्तमान रीडिंग दर्ज करके अपना बिजली बिल ऑनलाइन उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसी मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान भी कर सकता है।
इस कार्यक्रम से हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता वर्चुअल रूप से जुडे़। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली का बिल 2 महीने में एक बार जारी किया जाता है। अनेक बिजली उपभोक्ता 2 महीने का बिल एक बार में भरने में वित्तीय परेशानी महसूस कर रहे थे , ऐसे उपभोक्ता चाहते थे कि बिल प्रतिमाह मिले। उनकी मांग पर बिल का विकल्प चुनने के लिए यह ऐप बनाई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता द्विमासिक अथवा मासिक बिल का चयन कर सकता है।
ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार महिलाओं और लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए लागू की है "शिक्षा ऋण योजना", जानें डिलेट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications