नागपुर की तर्ज पर हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य में इंटर स्टेट फायर ट्रेनिंग सेंटर बनवाने जा रही है। ये ट्रेनिंग सेंटर हरियाणा में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जा रहा है। हरियाणा के जींद जिले में इसके लिए सरकार 25 एकड़ जमीन का चयन भी कर चुकी है।

प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फरवरी माह में इस ट्रेनिंग सेंटर की नींव रख दी जाएगी। इसके अलावा राज्य के हर जिले में फायर ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना पर भी प्रदेश सरकार विचार कर रही है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को मानेसर स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करने के समय दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा
प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों की तर्ज पर प्रदेश में भी आपातकालीन सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद में बनने वाले इंटर स्टेट फायर ट्रेनिंग सेंटर का लाभ हरियाणा प्रदेश के साथ लगते अन्य प्रदेशों के युवाओं को भी होगा।
चौटाला ने जानकारी दी कि अग्निशमन विभाग के पास अधिकतम 40 मीटर ऊंचाई के दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गुरुग्राम और पंचकुला अग्निशमन विभाग के पास है। उन्होंने बताया हरियाणा के बड़े जिलों में बहुत सी इमारतों की ऊंचाई ज्यादा है, ऐसे में सरकार ने 90 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी खरीद भी कर ली जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा अग्निशमन विभाग को सीएसआर के तहत मोटर साइकिल दिलाई जा रही है और इन मोटर साइकिलों की मदद से छोटी और तंग गलियों में आगजनी पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा।
दुष्यंत चौटाला ने कर्मचारियों के साथ बात-चीत की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशिक्षण केंद्र में व्यायामशाला खुलवाने की मांग रखी। डिप्टी सीएम ने सहर्ष मांग को स्वीकारते हुए कर्मचारियों के लिए जिम खुलवाने की घोषणा की। डिप्टी सीएम ने इसके मौके पर फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर टेंडर आदि के बारे में भी जानकारी ली।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
