हरियाणा: डिप्‍टी सीएम चौटाला बोले- भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने में सीए की महत्‍वपूर्ण भूमिका है

हरियाणा में "सीए छात्रों के लिए युवा महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की मह‍त्‍वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में तीसरे स्थान पर ले जाने की जिम्मेदारी युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के हाथों में है।

Deputy CM Dushyant Chautala

सीए छात्रों को युवा महोत्‍सव में संबोधित करते हुए डिप्‍टी सीएम ने युवा सीए को देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और कर प्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित उमंग-2024 (सीए छात्रों के लिए युवा महोत्सव) में मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

उन्‍होंने सराहरना करते हुए कहा केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली की पूरी रूपरेखा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा तैयार की गई है।

इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम चौटाला ने जानकारी दी कि वर्तमान समय में जीएसटी कलेक्‍शन के मामले में हरियाणा देश के अग्रणी राज्‍यों में सबसे आगे चल रहा है।

वैश्विक चिकित्‍सा केंद्रों और डॉक्‍टरों के बाद भारत सीएम प्रदान करने के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में एक है। डिप्‍टी सीएम ने कहा संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका जैसे देश सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्यों के लिए सीएम पर निर्भर हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+