हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कहा "उर्जा हमारी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं उसमें उर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। सीएम खट्टर ने इसके साथ ही बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का पावर प्लांट बनाने के लिए हमारी सरकार ने समझौता किया है, जिससे राज्य में बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी और राज्य में बिजली की डिमांड भी पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि राज्य के लोगों को निर्बाध नियमित बिजली उपलब्ध करवाने केउद्देश्य से हरियाणा सरकार ने 800 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा हरियाणा में 9 साल में हरियाणा राज्य में हमने उर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तब डिमांड 9 हजार मेगावाट थी अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी आपूर्ति बनाए हुए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री खटृर ने बताया यमुनानगर में 800 मेगावाट का पावर प्लांट बनाने के लिए नया प्लांट बनाने की योजना हैं। ताया जहां तक हमारी अपनी ऊर्जा उत्पादन का विषय है अभी तक हमारे यहां ऊर्जा 2 हजार 85 मेगावाट बिजली हम अपने राज्य में कर रहे हैं।
इसमें कुछ प्लांट हमारे बंद हुए हैं, जिनमें पानीपत के 600 मेगावाट वाले 3 प्लांट बंद हुआ है लेकिन हरियाणा में कई अन्य ऊर्जा के प्लांट बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) द्वारा ओडिशा में एक सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट 1600 (2x800 मेगावाट) स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) ने ओडिशा में अपने प्रस्तावित संयंत्र से हरियाणा को 800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने का प्रस्ताव दिया है। आज इस संबंध में 800 मेगावाट बिजली खरीद के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि सिंगल टैरिफ (लेवलाइज्ड टैरिफ) रुपये प्रस्तावित बिजली खरीद के लिए 4.46 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
