हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित दसवें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit-2024) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में निवेश करने के लिए कई देशों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। साथ ही उन्हें हरियाणा में निवश करने के लिए निमंत्रण दिया।
सीएम मनोहर लाल निवेशकों की पहली पसंद के रूप में हरियाणा को स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के साथ एक गोलमेज सम्मेलन के माध्यम से विदेशी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने एनआरआई को हरियाणा में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं, यहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने पूरे हरियाणा में निवेश के अपार अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि Ease of Doing Business में हरियाणा सबसे आगे है।
हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति 2020 तैयार की
उन्होंने हरियाणा में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला और एनआरआई से विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाकर राज्य में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक मजबूत कारोबारी माहौल है और राज्य सरकार ने निवेशकों को विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान करते हुए हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति 2020 तैयार की है।
सरकार की ओर से मिलेगा पूर्ण समर्थन
उद्योगों की स्थापना के लिए सभी आवश्यक मंजूरी को एक ही छत के नीचे सुव्यवस्थित किया जाता है, जिससे निवेश प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और कुशल हो जाती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निवेशकों को बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी), बिजनेस-टू-सिटिजन (बी2सी) और दिल से दिल (एच2एच) कनेक्शन में विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया और ऐसा करने वालों को सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल की नीतियों का असर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हरियाणा के साथ सहयोग करेगा माइक्रोसॉफ्ट
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications