Haryana News: स्वदेशी खेल कबड्डी को बढ़ावा देने और महिला कबड्डी के विकास व प्रचार के लिए हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने आज होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हिपसा) के साथ एक समझौता किया। खट्टर सरकार ने हिपसा के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद अब हरियाणा विदेशी खिलाड़ियों को कबड्डी के गुर सिखाएगा। साथ ही, महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के आयोजन में भी सहयोग करेगा। चंडीगढ़ में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, डी.सुरेश और खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क भी मौजूद रहे।

वी उमाशंकर ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भारत के बाहर महिला कबड्डी को बढ़ावा देना है। जिसमें प्रवासी भारतीय महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ओलिंपिक में कबड्डी के खेल को शामिल करने की इच्छा है। बता दें कि एमओयू में राज्य सरकार और हिपसा के बीच एथलीटों और एथलैटिक टीमों के प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा, वैश्विक युवाओं को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता सहित विभिन्न सहयोग के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा, दोनों पक्षों की ओर से अनुभवों, कौशल, तकनीकों, सूचना और ज्ञान का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। एमओयू के अनुसार कबड्डी के खेल में कौशल के विकास के लिए कोच, विनिमय कार्यक्रम, खेल प्रशासकों, तकनीशियनों और खेल सहायता कर्मियों के दौरे तथा प्रशिक्षण का भी आदान-प्रदान किया जाएगा।
समझौता ज्ञापन में महिला कबड्डी के क्षेत्र में खेल की शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास, खेल प्रबंधन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आवश्यक शारीरिक शिक्षा और फिटनेस के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और अनुसंधान पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एमओयू में विश्व स्तर पर एक खेल के रूप में कबड्डी को बढ़ावा देने के क्षेत्रों में विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और एथलीटों का प्रशिक्षण, संयुक्त विकास और सामग्री का प्रकाशन भी शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
