हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी एम्स को एनएच 11 से जोड़ने वाले रेलवे ओरब्रिज के निर्माण को अपनी अनुमति दे दी है। यह ब्रिज रेवाड़ी-नरनौल रेलवे लाइन को क्रॉस करेगा। माना जा रहा है कि इसकी कुल लागत 251 करोड़ रुपए आएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में यह जानकारी देते हुए कहा कि रेवाड़ी में अस्पताल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।
सरकार के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव रेवाड़ी के माजरा स्थित एम्स और एनच-11 को जोड़ने की कड़ी का काम करेगी। एम्स में आने वाले मरीजों, डॉक्टरों, स्टाफ और आगंतुकों को जल्दी और आसानी से आने में मदद मिलेगी। इस ब्रिज के बनने से यहां स्वास्थ्य सेवा और भी बेहतर होगी।

हरियाणा की खट्टर सरकार प्रदेश में अर्बन प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से करने को लेकर प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जा सके।
प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की शुरुआत रेवाड़ी-नरमौल रोड़ से होगी और एम्स कैंपस को जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट में एनएच-11 पर एक फ्लाईओवर, एक सिक्स लेन का आरओबी 15 एकड़ की जमीन पर तैयार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सफलतापूर्वक इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन माजरा मु्स्तकिल भल्खी गांव में ली गई है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट की अभी प्लानिंग की जा रही है और इसके लिए टाइमफ्रेम को जल्द ही तैयार किया जाएगा। आने वाले दिनों में रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। हम अभी भी इसके लिए प्रोजेक्ट प्लान तैयार कर रहे हैं। बता दें कि रेवाड़ी में एम्स के निर्माण का ऐलान मुख्यमंत्री ने 2015 में किया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण में हुई देरी की वजह से इसके निर्माण में देरी हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
