हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश वासियों को 656 नई परियोजनाएं की सौगात दी। पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मनोहर लाल खट्टर ने 386 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा 270 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं सरका 3385 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सीएम खट्टर ने 3600 करोड़ की परियोजनाओं और 600 करोड़ की हेप्पी योजना सहित कुल 4200 करोड़ की सौगात दी। सीएम खटृटर ने हरियाणा के 22 ज़िलों में 938 करोड़ की लागत से बनने वाले 392 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने करनाल में 127 करोड़ की लागत से बनने वाले खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक के फ्लाईओवर की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा 114 करोड़ की लागत से महेंद्रगढ़ में तैयार हुई सिंचाई योजना का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री खटृर ने चरखी दादरी से शुरू की गई 112 करोड़ की लागत ृकी गई सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 100 करोड़ की लागत से बनने वाली फ़तेहाबाद जेल और पंचकूला में 87 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट भवन की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज प्रदेशवासियों को लगभग 4,200 करोड़ की 679 विकास परियोजनाएं समर्पित की।
उन्होंने कहा पिछले 10 सालों में हमने प्रत्येक हरियाणवी के जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक कार्य किए और जिस परियोजना का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा 2014 से हरियाणा के प्रत्येक जिले का एकसमान विकास करते हुए हमने लोगों की सेवा की और उनकी सुविधा व स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू किया, हरियाणा की 8% की विकास दर इसी का प्रमाण है।
उन्होंने दावा किया कि बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रदेश की प्रगति की यह परियोजनाएं निश्चित ही लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।


Click it and Unblock the Notifications