हरियाणा के मुख्ममंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों की ओर से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही सीएम खटृर ने कहा आपका विश्वास और प्रोत्साहन ही हमे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और "अंत्योदय" के आपके संकल्प को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शन भी करेगा और हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत भी करेगा।

बता दें विकास भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार देश में चल रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।
इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरियाणा के विकास भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। पीएम ने हरियाणा के लोगों से पूछा कि क्या उन्हें मोदी सरकार योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कल्याणकारी योजनाओं के तहत क्या उनके खातों में पैसा समय पर ट्रांसफर हो रहा हैं? पीएम ने पूछा राशन समय पर मिलता है कि नहीं? पीएम ने पूछा क्या मोदी का विकास रथ आपके गांव पहुंंचा?
सीएम खट्टर ने पीएम मोदी के इस वर्चुअल कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए सीएम खट्टर ने लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हरियाणा परिवार के सभी लाभार्थियों की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। आपका विश्वास और प्रोत्साहन ही हमे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और "अंत्योदय" के आपके संकल्प को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शन भी करेगा और हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत भी करेगा।
हरियाणा की ओर से आपको राम राम।
बता दें हरियाणा में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से 1 लाख रुपये सलाना आय वाले परिवारों की वार्षिक आय कम से कम एक लाख 80 हजार रुपये का करने का सरकार ने बीड़ा उठाया है। अब तक लगभग 50 हजार लोगो को मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए गए अंत्योदय मेलोंमें मदद मिली है और लोगों ने अपने रुचि के अनुरूप लोन लिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
