हरियाणा में ओद्योगिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने एक और अहम कदम उठाया है। जिसके तहत मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है। नए एमओयू के तहत जापान-इंडिया इंस्टीचयूट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग (IIM) की स्थापना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कन्साला (रोहतक) के भवन में की जाएगी। इससे पहले ,चार वर्ष पूर्व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊंचा माजरा (गुरूग्राम) के लिए एक ओएमयू किया गया।
कौशल विभाग के महानिदेशक डा. विवेक अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा भारत में दूसरा व हरियाणा राज्य में पहला जापान-इंडिया इंस्टीचयूट फॉर मैन्यूफैकचरिंग (JIIM) की स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी। इसके तहत मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊंचा माजरा (गुरूग्राम) में उक्त इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई थी।

दरअसल, पिछले 4 वर्षों में इस संस्थान में प्रशिक्षण ग्रहण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को शत-प्रतिशत रोजगार मुहैया करवाया गया है। आज इसी कड़ी में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा हरियाणा राज्य में दूसरे जापान-इंडिया इंस्टीचयूट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग (IIM) की स्थापना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कन्साला (रोहतक) के भवन में करने हेतू मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
कौशल विभाग के महानिदेशक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस समझौते के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कन्साला (रोहतक) के भवन को मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को राज्य में जापान-इंडिया इंस्टीचयूट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग (JIIM) की स्थापना हेतू 15 वर्षों के लिए आधुनिक मशीनरी व उपकरणों पर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतू दिया गया है जिससे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications