Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार सात 'स' (7S) पर काम कर रही है। सात 'स' में शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुशासन, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन शामिल हैं।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने इस 7 'स' से पिछली सरकारों के 'थ्री सी' (3C) को खत्म कर दिया है। विपक्ष के थ्री सी में क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस्ट पॉलिटिक्स को हमने हरियाणा से साफ कर दिया है।

आम जनता की तकलीफ को दूर करना ही लक्ष्य
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आम जनता की तकलीफ को दूर करना ही हमारा लक्ष्य है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लाइन में लगे अंतिम लोगों को मिले, इसी पर हमारी सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता की तकलीफ का अनुभव किया है।
आम जनता का ध्यान रखकर ही योजनाएं बनाई गईं
उन्होंने आम जनता का ध्यान रखकर ही योजनाएं बनाई हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत जन संकल्प और जनसंवाद यात्रा के तहत प्रदेशभर में 8300 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभी तक 5000 कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं।
विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की शपथ
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 25 जनवरी तक बाकी बचे 3300 कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 35 लाख लोग जुड़े हैं। 29 लाख से अधिक लोग विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की शपथ ले चुके हैं।
जीवन ज्योति बीमा योजना में 21000 से अधिक पंजीकरण
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए 642000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई है। PM उज्ज्वला योजना के तहत 28920 आयुष्मान भारत कार्ड 737723 जारी किए गए। जीवन ज्योति बीमा योजना में 21000 से अधिक पंजीकरण किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: विकास योजनाओं का लाभ अंतिम लोगों तक पहुंचाने के लिए खट्टर सरकार कर रही पुरजोर प्रयास
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
