Gwalior News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच रविवार 10 मार्च को ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच श्रमिक के हित में कई बड़ी घोषणाएं की है। साथ ही, संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 30,591 श्रमिक परिवारों को बैंक खातों में 678 करोड़ भी डाले।
ग्वालियर में नवनिर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल का उद्घाटन के दौरान सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से श्रमिकों की मजदूरी दरों में कोई बदलाव नहीं आया है। लेकिन,अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने श्रमिकों के हिए में बड़ी घोषणाएं करते हुए मंच से कहा, 'अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी बढ़कर 11450 करने की घोषणा की।' बता दें कि इससे पहले अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 1625 रुपए मिलती थी। वहीं, अर्धकुशल मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में इजाफा किया गया है।
सीएम मोहन यादव ने अर्धकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 1764 रुपए से बढ़कार 12446 करने की घोषणा की है। इसी तरह खेतिहर मजदूरों की मासिक मजदूरी बढ़कर 9160 करने की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले खेतिहार मजदूरों को 1396 रुपए मजदूरी मिलती थी।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को 'संबल योजन' से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि मजदूरों की दिव्यांगता एवं मृत्यु के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने की भी घोषणा की है।
वहीं, श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की भी सीएम मोहन यादव ने घोषण की है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि श्रमिकों के हर दुःख में हमारी सरकार उनके साथ है और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला रही है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
