पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में उद्योग को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश में ना सिर्फ व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि जीएसटी कलेक्शन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार इस वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन में 16 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में जीएसटी, वैट, आबकारी विभाग का कलेक्शन काफी बढ़ा है
इस वर्ष पंजाब में जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में चालू वित्त वर्ष में दिसंबर माह तक जीएसटी कलेक्शन में 16.52 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं आबकारी से राजस्व संकलन की बात करें तो इसमे 10.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में दिसंबर माह तक जीएसटी कलेक्शन 15523.74 करोड़ रुपए रहा। जबकि 2022-23 में इसी समय सीमा के दौरान यह 13322.59 करोड़ रुपए था। इस वित्त वर्ष में अबतक जीएसटी कलेक्शन 2201.15 करोड़ रुपए का रहा है। आबकारी से हासिल राजस्व की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 दिसंबर तक यह 6050.7 करोड़ रुपए था। जबकि चालू वित्त वर्ष में यह बढ़कर 6679.84 करोड़ रुपए हो गया है। यही नहीं बीते वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष आबकारी से राजस्व में 629.14 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वैट,सीएटी, पीएसडीटी से राजस्व की प्राप्ति क्रमवार 12 फीसदी, 26.8 फीसदी, 5.24 फीसदी रही है। नौ माह में राज्य की ओर से कुल राजस्व 27931.16 करोड़ रुपए इकट्ठा किए गए हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications