बुंदेलखंड में भूमि पूजन समारोह से विकास की अपार संभावनाओं खुलने जा रही हैं। यहां तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू होंगी। बुंदेलखंड के सात जिलों में यह परियोजाएं शुरू होंगी। इस क्षेत्र में निवेश के लिए बड़ी संख्या में निवेशकों ने इच्छा जाहिर की है। झांसी में 23739 करोड़ रुपए से अधिक उद्यमों की शुरुआत होगी।
ललितपुर में 15707 करोड़ से अधिक लागत के प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई है। वहीं जालौन में भी 9290 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट यहां शुरू होंगे। चित्रकूट में 7047 करोड़, महोबा में 1664 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट, बांदा में 596 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट, हमीरपुर में 1243 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट मूर्त रूप लेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। लखनऊ में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे कई बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ एक साथ करेगे।
इस कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेकरन, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन व एमडी गौतम अडानी, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, आईटीसी के चेयरमैन व एमडी सुजीव पूरी, भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद जी महिंद्रा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। अपोलो हॉस्पिटल्स की एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन शोभना कामिनेनी, गोदरेज ग्रुप के निदेशक पिरोजशा गोदरेज, डिक्सॉनटेक्नोलॉजी के चेयरमैन सुनील वचानी, पीटीसी इंडस्ट्री के सचिन अग्रवाल, गिन्नी फिलामेंट्स के चेयरमैन व एमडी शिशिर जयपुरिया, अडवर्ब टेक्नोलॉजी के चेयरमैन जलज दानी और सीईओ संगीत कुमार शामिल होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications