बुरहानपुर जिले में केला उत्पादन और प्रोसिसिंग की अपार संभावनाओं को देखते मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इसे "बनाना हब" बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। ये बात आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुरहानपुर में मंगलवार को आयोजित बनाना फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ के अवसर पर दिए अपने संदेश में ये बात बोली।

इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में केला उत्पादक किसानों, विशेषज्ञों और निर्यातकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन प्रतिभागियों से कहा बनाना फेस्टीवल के आयोजन से केले से निर्मित विभिन्न उत्पादों की मार्केटिंग, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की प्रक्रियाओं से आमजन को अवगत करवाने से लेकर इस उत्पाद की निर्यात वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी। मुख्यमंत्री ने उत्सव में विविध गतिविधियों की सराहना की।
वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल के तहत ''एक जिला-एक उत्पाद" योजना की शुरूआत से आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में अनेक कदम बढाए है।
सांसद पटील ने इस अवार पर कहा एक जिला-एक उत्पाद'' में बुरहानपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। केला फसल के साथ ही हल्दी को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया।
सांसद ने कहा महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी यह योजना रोजगार के नये अवसर देकर आर्थिक रुप से इस व्यवसाय से जुडी महिलाओ को सशक्त बना रही है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 हजार हेक्टेयर में केला फसल का उत्पादन हो रहा है। तीन वर्ष पूर्व हमारे जिले में केला उपज से सिर्फ फल बेचे जाते थे। अब तने से रेशे तैयार कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किये जा रहे है।
इसके साथ ही सांसद ने बताया जिला एक उत्पाद में जिले ने स्पेशल मेंशन अवॉर्ड में प्रथम राष्ट्रीय पुरुस्कार हासिल कर बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications