गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1006 करोड़ रुपए की लागत की 48 परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोरखपुर में 48 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर रहा है। पूरी दुनिया सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था का सम्मान, आजीविका आदि क्षेत्रों में नये भारत का दर्शन कर रही है।
दुनिया इस नये भारत की ताकत को समझ रही है। देश के साथ-साथ आज उत्तर प्रदेश के बारें में भी लोगों की धारणा बदल चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया जा रहा है तथा प्रत्येक वादे को पूरा किया गया है।

गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में 1006 करोड़ रुपये लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमे राप्ती, गुर्रा एवं आमी नदी के तट पर स्थित विभिन्न गांवों के निकट बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजनाओं का लोकार्पण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता दोगुनी किए जाने हेतु आवासीय एवं अनावासीय भवन, एयर फोर्स स्टेशन स्थित एम0ई0एस0 ऑफिस के साथ ही कई अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का कार्य, कौड़ीराम-गजपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर एच0एन0 सिंह चौराहा होते हुए गुरु गोरखनाथ मन्दिर तक मार्ग का 4/2 लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, बरगदवा-कौवाबाग जेल बाईपास 04-लेन मार्ग पर स्थित पादरी बाजार चौराहा पर 04-लेन फ्लाईओवर, हड़हवा फाटक समपार संख्या-2 पर 04-लेन उपरिगामी सेतु, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर पवेलियन कैम्पियरगंज के मुख्य चौराहे से, मोदीगंज के समीप कैनाल नाला तक आर0सी0सी0 नाला निर्माण आदि परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
सीएम ने विकास परियोजनाओं के लिए महानगर व जनपद वासियों को बधाई देते हुये कहा कि आज यहां गोरखपुरवासियों को विकास की बड़ी सौगात मिल रही है। यह जनता के साथ-साथ जनप्रतिनधियों के लिए भी सौभाग्य की बात है। गोरखपुर में अच्छी सड़कें, एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, चीनी मिल जैसी सुविधाएं हैं।
सीएम ने कहा रामगढ़ताल शूटिंग के साथ-साथ लोगों के लिए घूमने का अच्छा स्थल बन चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य चल रहे हैं और कुछ कार्य प्रारम्भ होने वाले हैं। कौड़ीराम-गजपुर मार्ग की बहुत दिनों से मांग थी, आज उसका भी शिलान्यास हो रहा है।
इसमें मेडिकल कॉलेज से गोरखनाथ मंदिर के गेट तक के सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी सम्मिलित है। वह सभी जरूरी कार्य, जो गोरखपुर को एक नयी पहचान दिला सकते हैं, लगातार किये जा रहे हैं। यह सारे कार्य इसलिए सम्भव हो पा रहे हैं, क्योकि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से चल रही है। इसकी ताकत का एहसास प्रत्येक व्यक्ति को है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को कभी भी बाधित नहीं होने दिया जायेगा। विकास के इस संकल्प के साथ हम सबको आगे भी कार्य करना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
